Type Here to Get Search Results !

मदकू में 68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों की सौगात, सरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर; मदकू में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर

मदकू में 68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों की सौगात, सरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर; मदकू में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर


मुंगेली:25 सितंबर 2026

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकू में आयोजित कार्यक्रम में 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 34.77 करोड़ रुपये के पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 34.19 करोड़ रुपये के नए कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, खेल और जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में इको टूरिज्म सेंटर और मदकू व तुमाढ़ेठा में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा प्रमुख रही।इसके अलावा पिपरडोल और लमती की प्राथमिक शालाओं को मिडिल स्कूल में उन्नयन, ताला महोत्सव और मदकू द्वीप उत्सव के लिए 15-15 लाख रुपये, पथरिया के अवंती बाई लोधी कॉलेज में आदमकद प्रतिमा के लिए 25 लाख रुपये तथा भाटापारा में इनडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि मदकू द्वीप की ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विभिन्न मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad