ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group
ads banner

जिला अस्पताल के आसपास चला तंबाकू नियंत्रण अभियान10 दुकानों पर की गई चालानी कार्रवाई

जिला अस्पताल के आसपास चला तंबाकू नियंत्रण अभियान10 दुकानों पर की गई चालानी कार्रवाई


मुंगेली:25 सितंबर 2026

कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में तंबाकू उत्पादों के अनियमित विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों के तहत 10 दुकानों में चालानी कार्रवाई की गई। औषधि निरीक्षक  किरण सिंह, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मुंगेली,  ओम साहू, साइकोलॉजिस्ट एवं प्रशिक्षित तंबाकू नियंत्रण दल के सहयोग से जिला चिकित्सालय रामगढ़ के परिसर एवं आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान 05 दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 10 दुकानों पर 650-650 रुपये के मान से कुल 6,500 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।औषधि निरीक्षक ने बताया कि इसी क्रम में लोरमी में 06 चालान, पथरिया में 17 चालान और सरगांव में 10 चालान की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोटपा एक्ट 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा नाबालिगों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। बिना निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी वाले तंबाकू उत्पादों के विक्रय पर भी नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT

Happy Diwali 🪔

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT