Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान के तहत दाऊपारा मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान

 सेवा संकल्प अभियान के तहत दाऊपारा मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी नागरिक जिम्मेदारी :पवन पाण्डेय 

मुंगेली:20/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और सामाजिक मूल्य है। सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। 

कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील किया कि वे अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।

इस स्वच्छता अभियान में मंडल प्रभारी पवन पांडेय, वरिष्ठ नेता मोहन भोजवानी, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव, महावीर सिंह, विजय यादव, पार्षद रोशन सोनी, निमेष देवांगन, एल्डरमेन राजहंस तम्बोली, प्रवीण सोनी, संदीप ठाकुर,रवि साहू, वासु पांडे, शंकरलाल देवांगन, विक्रांत देवांगन, संतोष लखवानी, वासुदेव देवांगन, दिनेश बुनकर, हीरालाल साहू, अजय चन्द्राकर, विनोद श्रीवास, आदर्श गुप्ता, योगेश ताम्रकार, रविन्द्र केशरवानी, पवन मिश्रा सहित मुक्तिधाम सेवा समिति के प्रवीण जैन एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad