Type Here to Get Search Results !

लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 26 घंटे में बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद

लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 26 घंटे में बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद

मुंगेली:20/09/2026

लोरमी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये है, बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को बिलासपुर निवासी चंद्रशेखर पटेल ने लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मां के साथ खुड़िया डेम घूमने गया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल खुड़िया बांध के पास खड़ी की थी। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। मामले में लोरमी पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर अमलडीही निवासी चरन कुर्रे (22) और अमित चेलकर (21) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया और अन्य स्थानों से भी बाइक चोरी करने की जानकारी दी।

आरोपियों की निशानदेही पर तीन-तीन मोटरसाइकिल, कुल 6 बाइक बरामद की गईं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में लोरमी थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाने में दें।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad