Type Here to Get Search Results !

ग्राम नवागांव दयाली में 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ एवं 40 किलोग्राम लाहन जप्त

ग्राम नवागांव दयाली में 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ एवं 40 किलोग्राम लाहन जप्त


मुंगेली:21 सितंबर 2026

कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के ग्राम नवागांव दयाली चौकी डिंडौरी में फूलसिंह धुर्वे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ एवं 40 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया।     

जिला आबकारी अधिकारी  रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी  रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक  उम्मी रूमा सहित टीम शामिल रही।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad