सकरी चौक के पास ट्रांसफार्मर के लोहे में उतरा करंट, गाय की मौत; मृत पशु को उठाने से नगर निगम ने किया मना
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के सकरी चौक के पास ट्रांसफार्मर के लोहे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को टेलीफोन के माध्यम से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया, जिससे करंट की समस्या दूर कर दी गई। हालांकि, घटना के बाद एक और समस्या सामने आई। मृत गाय को मौके से उठाने के लिए नगर निगम की टीम से संपर्क किया गया, लेकिन टीम द्वारा मृत गाय को उठाने से मना कर दिया गया। इसके चलते फिलहाल मृत गाय उसी स्थान पर पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम द्वारा तत्काल मृत गाय को मौके से हटाया जाए, ताकि राहगीरों को परेशानी न हो और आसपास गंदगी व दुर्गंध की स्थिति न बने।
खबर लिखे जाने तक मृत गाय सकरी चौक में ही पड़ा है !
POWER NEWS 24 BHARAT


Post a Comment
0 Comments