Type Here to Get Search Results !

शराब के लिए पैसे मांगने से किया इनकार तो महिला से गाली-गलौज और मारपीट, सकरी पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

शराब के लिए पैसे मांगने से किया इनकार तो महिला से गाली-गलौज और मारपीट, सकरी पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर महिला से गाली-गलौज एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र उर्फ मल्या यादव, पिता राम मिलन यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी घुरू माता मंदिर चौक, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के खिलाफ महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक, घटना 27 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे की बताई गई है। महिला अपने घर के पास अपनी बहन के साथ मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी भूपेंद्र उर्फ मल्या यादव वहां पहुंचा और कथित तौर पर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। शिकायतकर्ता द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। FIR में यह भी आरोप दर्ज है कि बीच-बचाव करने आई महिला की बहन के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद परिजन द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी द्वारा धमकी देने का आरोप है।

सकरी थाने में दर्ज हुआ मामला

शिकायत के आधार पर सकरी थाना पुलिस ने FIR क्रमांक 0355/2026 दर्ज की। FIR में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) और 119(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FIR के अनुसार मामले की जांच के लिए HC रवि लहरे, क्रमांक 205 को विवेचना की जिम्मेदारी दी गई।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र उर्फ मल्या यादव लगातार फरार था जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

POWER NEWS 24 BHARAT

बिलासपुर से रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad