Type Here to Get Search Results !

पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए बेचा घर का सोना, iPhone 18 Pro खरीदने नोएडा पहुंचा शख्स

पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए बेचा घर का सोना, iPhone 18 Pro खरीदने नोएडा पहुंचा शख्स

नई दिल्ली/नोएडा। Apple के नए iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नोएडा के DLF मॉल स्थित Apple Store के बाहर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतारें नजर आईं। इसी भीड़ में दिल्ली से पहुंचा एक शख्स अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने आया, लेकिन उसकी वजह ने लोगों का ध्यान खींच लिया। शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी की इच्छा थी कि उसे iPhone 18 Pro गिफ्ट में मिले। पत्नी की इस फरमाइश को पूरा करने के लिए उसने घर का सोना तक बेच दिया। खास बात यह है कि वह खुद अभी iPhone इस्तेमाल नहीं करता है, लेकिन पत्नी को नया फोन देकर उन्हें अपग्रेड देना चाहता है। जब उससे पूछा गया कि फोन खरीदने के लिए आज का दिन ही क्यों चुना, तो उसने कहा कि आज उसके पास पैसे हैं, पहले नहीं थे और आगे पैसे होंगे या नहीं, यह उसे नहीं पता। इसी वजह से उसने सोना बेचकर फोन खरीदने का फैसला किया। दिल्ली से नोएडा पहुंचे इस शख्स की कहानी ने जहां नए iPhone को लेकर लोगों के क्रेज को दिखाया, वहीं महंगे गैजेट के लिए किए जा रहे खर्च को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। वहीं, पंजाब से गुरदिता सिंह भी अपने दोस्त के साथ iPhone खरीदने नोएडा पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी जल्द शादी होने वाली है और वह अपनी होने वाली पत्नी को iPhone 18 Pro गिफ्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने लिए iPhone 18 Pro Max भी खरीदा, जिसकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई। नए iPhone की बिक्री के पहले ही दिन सामने आई इन कहानियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Apple के नए मॉडल को लेकर ग्राहकों में किस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad