सकरी में युवक की हत्या का मामला: चार आरोपी गिरफ्तार मारपीट में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय शेख इस्माईल की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने लाठी-डंडे किए जब्त
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखण्डी में युवक के साथ मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में सकरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट की थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। जानकारी के मुताबिक, शेख इस्माईल (19) 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे घर से निकला था। देर रात करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि ग्राम लोखण्डी के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। गंभीर रूप से घायल इस्माईल को डायल-112 की सहायता से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 839/2026 के तहत पहले धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद प्रकरण में धारा 103(2) एवं 324 बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 सितंबर 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया— अक्षय कुमार गढ़ेवाल (21 वर्ष) प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम (29 वर्ष) दिलीप कुमार निर्मलकर (32 वर्ष) गोविंद पटेल उर्फ दौलत (22 वर्ष) पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे जब्त किए गए हैं। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
POWER NEWS 24 BHARAT
हर खबर पर नजर 👁️




Post a Comment
0 Comments