बिलासपुर में वोट चोरी और SIR के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
कलेक्ट्रेट मार्च कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग; मतदाता सूची संशोधन की उच्चस्तरीय जांच की भी उठाई मांग
बिलासपुर। कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मार्च कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मतदाता सूची में हुए संशोधनों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका।
SIR के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि विपक्ष को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से साजिश के तहत लाखों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर उनका विरोध जारी रहेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में मतदाता सूची के संशोधन की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी शामिल रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कलेक्ट्रेट मार्च एवं प्रदर्शन में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रदर्शन में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, अटल श्रीवास्तव, सियाराम कौशिक, रश्मि सिंह, शैलेश पांडे, राजेंद्र शुक्ला, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, आशीष सिंह, राकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, आशीष गोयल, स्वप्निल शुक्ला, अतमजीत मक्कड़, राजेंद्र साहू, अभय नारायण राय, राजेश शुक्ला, तज्जमुल हक, साकेश मिश्रा, लक्ष्मीनाथ साहू, संतोष गर्ग, गीतांजलि कौशिक, भोला साहू, जित्तू तिवारी, सुभाष अग्रवाल, हितेश देवांगन, आदित्य दीक्षित, संतोष दुबे, समीर अहमद, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेष, पिंकी बत्रा, सीमा पांडे, लक्की यादव, शेख दुलारे, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, अखिलेश गुप्ता, महेश ठाकुर, फरीद खान, अनस खोखर, रातिश श्रीवास्तव, नसीम खान, गजेंद्र श्रीवास्तव, सुबोध केसरी, राजा व्यास, साई भास्कर, जयंत मनहर, सुभाष ठाकुर, शादाब खान, आशीष कौशिक, यासीन खान, मनोज सिंह, प्रियंका यादव, बिहारी देवांगन, विनोद साहू, जावेद मेमन, मो. अयूब, दीपक कौशिक, शहजादा खान, देवेंद्र मिश्रा, बॉबी थॉमस, शाहनवाज खान, अजरा खान, मनीष श्रीवास्तव, नरेंद्र टंडन, मुन्ना श्रीवास, राजू सूर्यवंशी, लखन नागदेव, राहुल सिंह, राकेश केसरी, हरमेंदर शुक्ला, प्रवेश पटवा, शेख आजम, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, सुनील पाल, वेद रात्रे, देव वर्मा, संजय सोनार, बिंदु जायसी, चेत्ररेखा साहू, सैय्यद इमरान, जागेश्वर रजक, अजय काले, शेरसिंह कश्यप, चंदन सिंह, सिरिश कश्यप, मनोज सिंह, अमित श्रीवास, वीरेंद्र सारथी, भारत जोशी, अन्नपूर्णा ध्रुव और सोलेमान सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में मतदाता सूची संशोधन और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी की आपत्तियां सामने आईं। वहीं, कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही है।










Post a Comment
0 Comments