Type Here to Get Search Results !

सकरी थाना में शॉर्ट सर्किट से स्विच बॉक्स में लगी आग, पुलिसकर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सकरी थाना में शॉर्ट सर्किट से स्विच बॉक्स में लगी आग, पुलिसकर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बिलासपुर। सकरी थाना परिसर में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट के चलते मेन स्विच बॉक्स में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बिजली के सभी लाइट, पंखे और अन्य जरूरी कनेक्शनों को बंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि मेन स्विच बॉक्स में सर्किट के कारण आग लगी थी। आग लगते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए विद्युत कनेक्शन बंद किए, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया।

घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई। समय रहते पुलिसकर्मियों द्वारा बरती गई सावधानी के चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विद्युत व्यवस्था की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad