Type Here to Get Search Results !

सकरी अटल आवास में महिला से घर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

सकरी अटल आवास में महिला से घर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के अटल आवास में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, श्रीमती वर्षा लहरे (30 वर्ष), पति रवि लहरे, निवासी अटल आवास सकरी ने बताया कि वह खाना बनाने का काम करती हैं। 20 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान अटल आवास में रहने वाले राजेंद्र खाण्डेकर, विनोद खाण्डेकर, सुनीता खाण्डेकर और खेमीन खाण्डेकर उनके घर पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि चारों ने घर में जबरन प्रवेश किया और “मेरे मामा मुन्ना प्रभारकर को क्यों मारी हो” कहते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सभी ने कथित रूप से हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में महिला के गले, चेहरे, बाएं हाथ और सिर में चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। शोर सुनकर ललिता बंजारे और सरिता काठले मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव किया। घटना के संबंध में पीड़िता ने 21 सितंबर 2026 को दोपहर 2:39 बजे सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर सउनि राजकुमार वस्त्रकार, थाना सकरी, जिला बिलासपुर द्वारा कायमी की गई है। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad