मुंगेली को मिलेगी योग की नई सौगात, योग केंद्र की स्थापना की तैयारी तेज
प्रवास के दौरान अग्रवाल ने विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित आयुष एवं योग संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने जिला अस्पताल स्थित थेरेपी सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुंगेली में एक योग केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को योग के साथ विभिन्न प्रकार की थेरेपी का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
योग आयोग अध्यक्ष ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, सुनील पाठक, प्रेम आर्य, लोकनाथ सिंह, मिट्ठू लाल यादव, रामशरण यादव, पुरुषोत्तम जायसवाल, नरेंद्र कोटडिया, राजहंस तंबोली, वासुदेव देवांगन, राजेश्वर सिंह टंडन, दीपक सोनकर, अरविंद सोनी, घनश्याम यादव, राजेंद्र खांडे, श्याम सोनी, दिलेश्वर साहू, वासु सोनी, मीडिया प्रभारी रामशरण यादव,सुमित उपाध्याय सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment
0 Comments