Type Here to Get Search Results !

स्वामी आत्मानंद स्कूल में समिति गठन पर उठे सवाल, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

स्वामी आत्मानंद स्कूल में समिति गठन पर उठे सवाल, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला


स्कूल समिति गठन में नियमों की अनदेखी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

मुंगेली:05/10/2026
 
 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा में स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर की गई शिकायत के बाद अब शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में जांच रिपोर्ट के आधार पर नियम विरुद्ध गठित की गई शाला विकास समिति को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दरअसल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा में स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता विजय कुमार यादव ने कलेक्टर मुंगेली के समक्ष आवेदन देकर समिति के चुनाव को रद्द करने की मांग की थी।

शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच अधिकारी ने 22 सितंबर 2026 को मामले की जांच की और 29 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की।

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के 12 जून 2026 के निर्देश के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन नहीं किया गया था।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने 1 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी करते हुए नियम विरुद्ध किए गए शाला विकास समिति के गठन को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।


साथ ही संबंधित विद्यालय में शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad