Type Here to Get Search Results !

गांधी-शास्त्री जयंती पर मुंगेली में सेवा की मिसाल, कांग्रेस के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

गांधी-शास्त्री जयंती पर मुंगेली में सेवा की मिसाल, कांग्रेस के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब


मुंगेली:02/10/2026

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

इसके बाद कांग्रेस भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान कर सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया।

रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका सम्मान किया। प्रत्येक रक्तदाता को वाटर बॉटल, ईयर फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने वाली मानवीय सेवा है। गांधी जयंती के अवसर पर ऐसे सेवा कार्य महात्मा गांधी के मानवता और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, रोहित शुक्ला, दिलीप बंजारा, दीपक गुप्ता, संजय यादव, मुकेश मिरी, रघुराज सिंह, अरविंद वैष्णव, विनय चोपड़ा, अभिलास सिंह, श्री ठाकुर, संजय जायसवाल, लक्की गर्ग, लोकराम साहू, एजाज खोखर, संजय चंदेल, सूरज यादव, अरुण कुलमित्र, तारणी विश्वकर्मा, कृष्णा सोनी, हेमिन मंगेश्कर, बिन्दु यादव, शिव कुमार साहू, विनय यादव, टेकराम सोनवानी, जित्तु श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, नीरज यादव, जय सोनी, अनिता विश्वकर्मा, नामदेव बंजारे, रामकिनकर सिंह, अमन सिंह, अमितेश सिंह, प्रेमप्रकाश राजपूत, ओंकार मानस लोधी, रंजीत राजपूत, जितेन्द्र राजपूत, सतीश तंबोली, रजनीश यादव, काकू पठान, जय किशन महिलांग, अनिल प्रबल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad