Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजे की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार, 6.47 लाख का माल जब्त

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजे की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार, 6.47 लाख का माल जब्त

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 47 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान दीपक गुप्ता, निवासी सतना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

आरोपी: दीपक गुप्ता

जानकारी के अनुसार, जीआरपी बिलासपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 पर एक संदिग्ध युवक गांजा लेकर जबलपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध की तलाश शुरू की। पुलिस को देखते ही युवक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक गुप्ता और निवासी सतना, मध्यप्रदेश बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद दो बैगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों बैगों से कुल 12 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad