Type Here to Get Search Results !

शासकीय प्राथमिक शाला चांदापारा में नेवता भोज एवं बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन, जनपद अध्यक्ष ने की बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की सराहना

शासकीय प्राथमिक शाला चांदापारा में नेवता भोज एवं बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन, जनपद अध्यक्ष ने की बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की सराहना

बिलासपुर/कोटा, 9 अक्टूबर 2026। विकासखंड कोटा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चांदापारा, संकुल खुरदुर में शुक्रवार को नेवता भोज एवं बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं पालकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सूरज तिवारी भारतद्वाज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री पिंटू मरकाम, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जायसवाल एवं श्रीमती दीपिका रोज किंडो, संकुल प्राचार्य श्री नरेंद्र मिश्रा तथा जनपद सदस्य श्री मनोज मरावी एवं श्रीमती कलावती सोनसिंह उपस्थित रहे।

इसके अलावा जनपद सभापति स्वच्छता समिति श्रीमती उषा राजेश कश्यप, जनपद सदस्य श्री विक्की श्रीवास, महिला एवं बाल विकास समिति की श्रीमती राजेश्वरी कोमल, आवास एवं पर्यावरण सभापति श्रीमती नम्रता प्रवीण कोले तथा एल्डरमैन श्रीमती गंगिया बाई साहू ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सुखनंदन सिंह देशवार, समिति सदस्य श्रीमती पंच मति, श्री विक्रम सिंह शिकरवार, श्री किरण, संकुल समन्वयक श्री मणिकांत मिश्रा सहित श्री विष्णु, श्रीमती सावन कुमारी, श्रीमती रमिला, श्री हरि, श्रीमती भारती, ज्योति, रागिनी, अंजू एवं अन्य पालकगण उपस्थित रहे।

बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की हुई सराहना

कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सूरज तिवारी भारतद्वाज ने विद्यालय के बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं शिक्षा के प्रति उनके प्रयासों को उत्साहवर्धक बताया। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नेवता भोज जैसे आयोजनों से बच्चों को सामूहिक सहभागिता, अपनत्व और सहयोग की भावना का अनुभव होता है। वहीं, बैग वितरण कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालयी गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला चांदापारा की सहायक शिक्षक श्रीमती अंजूलता भास्कर एवं रसोइया श्रीमती समारीन देशवार उपस्थित रहीं। जनप्रतिनिधियों, शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 8349600835