ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

बिलासपुर: सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार; 18 हजार रुपये नकद और ताशपत्ती जब्त

बिलासपुर: सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार; 18 हजार रुपये नकद और ताशपत्ती जब्त


गिरधौना मुक्तिधाम के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा

बिलासपुर। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गिरधौना में जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद और ताशपत्ती जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वालों की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान 7 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधौना स्थित मुक्तिधाम के पास कुछ लोग ताशपत्ती से रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर सकरी पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से 18 हजार रुपये नकद एवं ताशपत्ती जब्त की। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1018/2026 दर्ज कर धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. अशोक साहू (52 वर्ष), निवासी कोडापुरी।
  2. शिवा विश्वकर्मा (23 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  3. रामकुमार यादव (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  4. मानसिंह (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  5. बुचनू यादव (42 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  6. दिलहरण सिंगरौल (39 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  7. शिवकुमार सारथी (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  8. तीजराम साहू (40 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  9. जितेन्द्र जायसवाल (21 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  10. विरेन्द्र सिंगरौल (20 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  11. शीतल सिंगरौल (28 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  12. छोटेलाल खूसरो (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  13. रोहित सिंगरौल (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  14. भूपेन्द्र कौशिक (28 वर्ष), निवासी गिरधौना।
  15. धर्मेंद्र रजक (26 वर्ष), निवासी गिरधौना।

पुलिस की अपील: जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT

Happy Diwali 🪔

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT