ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

रतनपुर थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

रतनपुर थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम


रतनपुर/बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा भरारी में एक 48 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरा भरारी निवासी विनोद कुमार ध्रुव, पिता फेंकूसिंह ध्रुव, उम्र 48 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर रतनपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।




पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT

Happy Diwali 🪔

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT