पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को राहुल चौक कतरास से जनशक्ति दल का धन्यवाद यात्रा निकाला गया. इस यात्रा में हज़ारों महिला पुरुष शामिल हुए. यह रैली कतरास बाजार, गुहीबांध, थाना चौक, कैलूडीह से छाताबाद पहुंचा. फिर छाताबाद से थाना चौक होते हुए नदी किनारे सूर्य मंदिर तक पहुंच कर यात्रा समाप्त हो गया. जनशक्ति दल के सुप्रीमो सूरज महतो ने सूर्य मंदिर में मत्था टेका. इससे पहले थाना चौक में स्थित स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण किया. रैली में ढोल नगाड़े बज रहे थे. रैली में शामिल लोग खेला होबे खेला होबे का नारा बुलंद कर रहे थे. वहीं कुछ लोग "हमारा विधायक कैसा हो सूरज महतो जैसे हो" का नारा भी जोर जोर से लगा रहे थे. हजारों की भीड़ में सूरज महतो हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन कर रहे थे.
बता दे कि जनशक्ति दल के सुप्रीमो ने धन्यवाद यात्रा के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. सूर्य मंदिर के समीप प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाघमारा की जनता परिवर्तन के लिए बेकरार है. 15 वर्षो से यहाँ के लोग ठगे जा रहे हैं. वर्तमान विधायक के शासन में बाघमारा में जमकर खनिज संपदा का लूट हुआ. अब परिवर्तन होगा. कहा कि पिछले 75 दिनों में जनशक्ति दल का कारवाँ 47 पंचायतों का भ्रमण किया. इस दौरान जनशक्ति दल के कार्यकर्ता हर मोहल्ले, हर घर एवं हर परिवार के लोगों से जाकर के मिले और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए. लोगों का पूरा प्यार और सहयोग मिल रहा है. इसी सहयोग से बाघमारा में विकास की नई गाथा लिखेंगे. अशिक्षा और बेरोजगारी को दूर करना मुख्य लक्ष्य है. रैली में रणधीर महतो, पंकज महतो, जुबेर खान, मो रहमत, महादेव दास, सुल्तान अंसारी, शैंपू पांडे, सुरेश महतो, राजकुमार तिवारी, सोनू तिवारी, सोनू सरदार, रविंद्र रजवार, प्रवीण कुमार, सूरज राम, सोनू सिंह, दीपक कुमार महतो, बलराम महतो, रूपेश महतो, कुणाल महतो आदि हजारों लोग शामिल थे.

Post a Comment
0 Comments