सेंट्रल ब्यूरो का इन्वेस्टिगेशन की टीम ने के के पॉलिटेक्निक उप डाकघर में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम के के पॉलिटेक्निक धनबाद के उप डाकघर में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच शुरू कर दी है
शुक्रवार को टीम प्रधान डाकघर पहुंची। वरिष्ठ डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह से घोटाले को लेकर विस्तृत जानकारी हासिल की और इसके बाद टीम लौट गई।
बताया जाता है कि इस घोटाले के मामले में विभागीय अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने सिर्फ इतना कहा कि सीबीआई की टीम ने धनबाद प्रधान डाकघर पहुंचकर घोटाले से संबंधित जानकारी ली। जब CBI की टीम से पूछा गया कि क्या जांच शुरू हो गई तो टीम ने कुछ जवाब नहीं दिया.

Post a Comment
0 Comments