Type Here to Get Search Results !

निरंकारी मिशन सैकड़ों सदस्यों ने प्रोजेक्ट अमृत के तहत लिलोरी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

धनबाद(कतरास): 25-02-2024
रविवार को संत निरंकारी मिशन के सैकड़ो सदस्यों ने प्रोजेक्ट अमृत के तहत "स्वच्छ जल स्वच्छ मन" स्लोगन को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से लिलोरी मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया. निरंकारी संस्था के धनसर ब्रांच के मुख मुरली मनोहर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सद्गुरु माता जी के पावन आशीर्वाद से 25 फरवरी 2024 को पूरे भारतवर्ष में प्रोजेक्ट अमृत के तहत नदियों एवं जलाशयों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ है. इसी के तहत जोनल इंचार्ज जी.एस. मित्तल की अगुवाई में इस संस्था के धनबाद जिला की सभी शाखाएं आज कतरी नदी के समीप लिलोरी मंदिर, शमशान घाट, अमृत पार्क आदि जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. 
वहीं जी एस मित्तल ने बताया कि इस मिशन का यह सेवा कार्यक्रम सन 1929 से शुरू हुआ है. आज के दिन यह कार्यक्रम 27 राज्यों के 100 से अधिक शहरों में लगभग 1500 स्थानों में चल रहा है. इस स्वच्छता अभियान में लगभग हजार लोग शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले इसी प्रकार पीएमसीएच धनबाद एवं धनबाद रेलवे स्टेशन के समक्ष भी स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad