हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना से प्रभावित तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती के ग्रामीणों ने 28 फ़रवरी से हिलटॉप आउटसोर्सिंग परियोजना को ठप्प किया जाएगा. उपरोक्त बातें प्रेस वार्ता के दौरान बाल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी ने कहा. जलालुद्दीन ने बताया कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग परियोजना चलने के कारण तेतुलमुड़ी के हजारों परिवार प्रभावित है. तेतुलमुड़ी के लोग पानी, बिजली, ध्वनि प्रदूषण सहित कई समस्याओं से परेशान है. हैवी ब्लास्टिंग के दौरान बड़े-बड़े पत्थर उड़कर घरों में गिरने लगते हैं, जिससे सामानों का नुकसान होते रहता है. असुरक्षित उत्खनन के कारण यहां वहां की जमीने फट गई है. मस्जिद भी भू धँसान के चपेट में आ गया है. मस्जिद के लाखों की संपत्ति जमीनदोज हो चुकी है. कंपनी ने कहा था कि मस्जिद का जीर्णोद्धार करा दिया जायेगा लेकिन अब तक कंपनी ने अपना वादा पूरा नही किया है. मोहम्मद जलालुद्दीन ने कहा कि पुनर्वास व मस्जिद का जीर्णोद्धार करने की मांग है. बाघमारा विधायक के नेतृत्व में 28 फरवरी से हिलटॉप कंपनी का चक्का अनिश्चितकालीन समय के लिये जाम कर दिया जायेगा. मांगे नही माने जाने तक बंदी जारी रहेगा. प्रेस वार्ता में भाजपा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मो जलालुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक लोयाबाद मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल जलील, मो रियाज, मो रमजान, मो इलियास, मो इब्राहिम, मो अलाउद्दीन, मो सराज, मो मुबारक, मो निसार, मो महफूज, मो अंजीर आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.
परियोजना से प्रभावित 22/12 बस्ती के ग्रामीण 28 को करेंगे हिलटॉप आउटसोर्सिंग का चक्का जाम, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
February 25, 2024
0
Tags

Post a Comment
0 Comments