Type Here to Get Search Results !

सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बाघमारा एसडीपीओ से शिष्टाचारिक मुलाकात की.

धनबाद(कतरास): 25-02-2024
सहायक अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को उत्तरी छोटनागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष चंदन मोदक के नेतृत्व में बाघमारा सदर अनुमंडल पदाधिकारी महेश प्रजापति से शिष्टाचारिक मुलाकात किया. प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. चन्दन मोदक ने बताया कि महेश प्रजापति जी एक युवा पुलिस पदाधिकारी हैं. बाघमारा की जनता को इसे काफी उम्मीदें हैं. खनिज संपदाओं की लूट, साइबर अपराध एवं अपराधिक घटनाओं को रोकना इनके लिए मुख्य चुनौती होगी. लेकिन इनसे मिलने के बाद निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि बाघमारा अनुमंडलीय क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा. 
यह उम्मीद भी जताया जा सकता है कि शीघ्र ही बाघमारा में अमन चैन और शांति व्यवस्था स्थापित होगा.  प्रतिनिधि मंडल में विरेन्द्र कुमार शर्मा, चेतलाल महतो, मोतीलाल महतो एवं परितोष महतो उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad