Type Here to Get Search Results !

बाघमारा में परिवर्तन के लिए जन शक्ति दल आज निकालेगा धन्यवाद यात्रा, प्रेस वार्ता में बोले सूरज महतो

धनबाद(कतरास): 24-02-2024
ढाई महीने तक चले जनशक्ति दल के जनसंपर्क अभियान के सफल समापन के बाद 25 फरवरी को जनशक्ति दल कतरास में धन्यवाद यात्रा निकाल कर बाघमारा में परिवर्तन का संदेश देगी. उपरोक्त बातें कांको मोड़ स्थित जनशक्ति दल के प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरानजनशक्ति दल के सुप्रीमो सूरज महतो ने कही. जनशक्ति दल के सुप्रीमो ने बताया कि पिछले 75 दिनों में जनशक्ति दल का करवा 47 पंचायतों का भ्रमण किया. इस दौरान जनशक्ति दल के कार्यकर्ता हर मोहल्ले, हर घर एवं हर परिवार के लोगों से जाकर के मिले. हर जगह के हालातो से एवं समस्याओं से रूबरू हुए. इस दौरान सभी लोगों का स्नेह एवं प्यार मिला.उन्होंने बताया कि बाघमारा के लोग बाघमारा में नेतृत्व परिवर्तन के लिए बेताब है. जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों ने जो प्यार और सम्मान दिया उसके लिए जनशक्ति दल धन्यवाद यात्रा निकालने जा रही है. 
यह यात्रा राहुल चौक से कतरास थाना चौक, कैलूडीह छाताबाद होते हुए वापस नदी किनारे सूर्य मंदिर तक पहुंचेगी. इस यात्रा के माध्यम से लोगों को उत्साहित करने का काम किया जायेगा. एक सवाल के जवाब में सूरज महतो ने कहा कि हम बाघमारा में परिवर्तन का दीप जलाने के लिए निकले हैं. भालू और बाघ को जंगल में छोड़ दिया जाएगा. बाघमारा इंसानों के रहने के लिए है. यहां के लोग अमन और चैन पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल वे किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है और आने वाले चुनावी अखाड़ा में स्वयं को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तैयार कर रहे हैं. अशिक्षा, गरीबी एवं बेरोजगारी दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं. प्रेस वार्ता में जुबेर खान, मो रहमत, महादेव दास, सुल्तान अंसारी, शैंपू पांडे, सुरेश महतो, राजकुमार तिवारी, सोनू तिवारी, सोनू सरदार, रविंद्र रजवार,प्रवीण कुमार, सूरज राम, सोनू सिंह, दीपक कुमार महतो, बलराम महतो, रूपेश महतो, कुणाल महतो आदि उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad