Type Here to Get Search Results !

मारवाड़ी समाज का 16 दिवसीय गणगौर पूजा शिव पार्वती मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ संपन्न

धनबाद(कतरास): 11-04-2024
मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित 16 दिवसीय गणगौर पूजा गुरुवार को संपन्न हो गया. गणगौर पूजा में नव विवाहित युवतियों द्वारा अपने पति की रक्षा के लिए भगवान शिव एवं पार्वती की 16 दिनों तक पूजा अर्चना कर आज सूर्य मंदिर स्थित कतरी नदी में मूर्ति विसर्जन कर समापन किया. नव विवाहित युवतियों द्वारा भगवान शिव एवं पार्वती के मूर्ति को नाचते गाते भजन कीर्तन करते कतरी नदी पहुंची जहां भगवान शिव एवं पार्वती की मूर्ति की विसर्जन की. इसके पूर्व राणी सती दादी मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ मां पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई. मौके पर मारवाड़ी समाज के कविता अग्रवाल, प्रियंका चौधरी, श्वेता खंडेलवाल, रूपा डंगाईच, अंशु अग्रवाल, संगीता जलान, पूनम, दीपा, शिल्पा गोयल, तृप्ति शर्मा, दृष्टि शर्मा, ईशा शर्मा, रेखा शर्मा, ज्योति शर्मा, कोमल शर्मा, रमा शर्मा, अंजना शर्मा आदि उपस्थित थी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad