Type Here to Get Search Results !

कोयला लोड 6 मोटरसाइकिल जब्त, तेतुलमारी पुलिस ने कांड अंकित कर सभी को भेजा जेल

धनबाद(तेतुलमारी): 11-04-2024
तेतुलमारी थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों के फिर से सक्रिय होने की सूचना मिलते ही तेतुलमारी पुलिस पूरी तरह से रेस हो गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रायगंज रोड स्थित गया पुल के समीप मोटरसाइकिल में अवैध कोयला ले जा रहे 6 मोटरसाइकिल को तेतुलमारी पुलिस ने जब्त कर लिया. जब्त मोटरसाइकिल को पुलिस थाने ले आई. तेतुलमारी पुलिस ने बताया कि मामले में कांड संख्या 22/24 धारा 414/34 दर्ज कर लिया गया है साथ ही गिरफ्तार तेतुलमारी निवासी शिवनारायण बेलदार, गयाबांस पहाड़ तोपचाची के निवासी टेकलाल गोप,  छोटा नगरी तेतुलमारी के प्रेम रवानी, बेकार बांध  धनबाद के सुजीत कुमार, तोपचाची निवासी उज्वल कुमार, शक्ति चौक निवासी निर्मल महतो कुल 6 लोगों को जेल भेज दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad