Type Here to Get Search Results !

कतरास पुलिस के पहल से सरकारी रास्ता वाली जमीन का मापी करने पहुंचे सरकारी जमीन व कर्मचारी

धनबाद(कतरास):  10-04-2024
कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामडीह रिलायबल हीरो शो रूम के पास हीरक रोड के बगल में सरकारी रास्ता वाली जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले की खबर  को  प्रकाशित करने  के बाद कतरास पुलिस के पहल पर बुधवार को बाघमारा सीओ के निर्देश पर  बाघमारा अंचल के कर्मचारी बिनोद सिन्हा व अमीन पैकु टुडू ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए गए स्थान का जांच पड़ताल कर  विवादित जमीन का निरीक्षण किया.  बताते चलें की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के मामले का लिखित शिकायत  ग्रामीणों के द्वारा कतरास थाने में दिया गया था.दर्जनों लोगों की उपस्थिति में अंचलकर्मियों ने ग्रामीणों के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर विवादित भूमि का जाँच पड़ताल किया. अमीन पैकु टुडू ने कहा कि प्राप्त आवेदन में अंकित प्लॉट सँख्या गलत है. इस कारण मापी नही किया जा सका है. सरकारी रास्ता की जमीन को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने ग्रामीणों को फिर से आवेदन देने को कहा है. मौके पर अंचलकर्मियों के अलावा  कमरुद्दीन अंसारी, शाहिद अंसारी, राम औतार विश्वकर्मा, विवेक सिन्हा, सुभाष पाण्डेय, दीपक भुवालका, मुकेश बरनवाल, मो इम्तियाज, मनोज कुमार, रमेश प्रसाद केशरी एवं कतरास पुलिस मौजूद थी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad