Type Here to Get Search Results !

पतित पावन हनुमान मंदिर केशलपुर में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन शुरू

धनबाद(कतरास): 18-04-2024
रामनवमी के अवसर पर केशलपुर कोलियरी पतित पावन हनुमान मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन गुरुवार दोपहर से प्रारंभ हो गई.इसके पूर्व पंडित रामकुमार पाण्डेय सहित अन्य ब्राह्मनों ने वेदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पुजन करवाया.तदोउपरांत अखंड ज्योत के साथ हरी कीर्तन प्रारंभ किया गया.इस दौरान हरे राम हरे कृष्णा के धार्मिक उद्घोष से पुरा इलाका गुंजायमान हो रहा है। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पुजा समिति के द्वारा मंदिर को आकर्षक फूल व लाइटों से सजाया गया इसके साथ ही पूरे इलाके को भागवत ध्वज से पाट दिया गया है।इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान के रूप में समाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह सपत्नीक है। मौके पर झीझीपहाडी के पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो मुखिया प्रतिनिधि सह समाजिक कार्यकर्ता गणेश महतो जशू सिंह रविंद्र यादव दिगंबर सिंह संजय सिंह कृष्णा राजवंशी विनोद महतो जीरा सिंह पत्रकार राम पाण्डेय बिरबल सिंह अनोज रजक लालटू महतो पंकज सिंह अशोक सिंह पटल महतो आदि मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad