बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह कोलियरी के हाजिरी घर के समीप कोल इंडिया एस सी/एस टी एम्प्लाइज एशोसिएशन(सिस्टा)के बैनर तले धूमधाम से भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित लोगों ने सबसे पहले बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया. इसके बाद कार्यक्रम में आये हुए झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, आरएसएस के पंकज सिंह, निवर्तमान पार्षद छोटु सिंह, संजय सिंह, प्रकाश दास, अजित पासवान आदि अतिथियों का आयोजनकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया.
मंचासीन वक्ताओं ने संविधान रचयिता बाबा साहेब अंबेडकर की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला व देश के प्रति किये गए उनके कार्यों को याद किया. कहा कि आज बाबा साहेब के लिखे संविधान से देश चल रहा है. कार्यक्रम में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के सदस्य भारी सँख्या में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत कुमार पासवान व मंच संचालन बिनोद सिंह ने किया. मौके पर तेतुलमारी थाना प्रभारी लव कुमार, सिस्टा के क्षेत्रीय सचिव रविशंकर पासवान, शाखा सचिव बी बी रविदास, शाखा अध्यक्ष राजेश रविदास, सिस्टा के महासचिव अर्जुन पासवान, संगठन सचिव अशोक कुमार कनोजिया, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष भोला कुमार भुइँया, रन्तोष महतो आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Post a Comment
0 Comments