Type Here to Get Search Results !

महिला सशक्तिकरण के असली नायक थे बाबा साहेब डॉ०भीमराव अंबेडकर- जानकी देवी

धनबाद(कतरास): 14-04-2024
भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की 134वीं जन्म दिवस कतरास के हीरक कैंप में महिला समिति द्वारा मनाई गई. महिला समिति के सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया. महिला समिति की जानकी देवी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सिर्फ दलितों और पिछड़ों के लिए ही नहीं बल्कि महिला अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया. वे महिला शिक्षा और महिला उत्थान के बहुत बड़े समर्थक थे. वे कहते थे कि कोई भी समाज तब तक पूरी तरह से तरक्की नहीं कर सकता जब तक वहां पर महिलाओं को उनके अधिकार ना मिले. उन्हीं के प्रयासों के कारण भारत में महिलाओं की स्थिति में कई महत्वपूर्ण सुधार हुआ है. आज उन्हीं के प्रयासों के कारण भारतीय महिलाएं शिक्षा, समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों का आनंद ले रही है।
मौके पर शोभा दास, रेखा देवी मालती देवी, मुनिया देवी, आरती देवी, सीमा देवी, ज्योति देवी, कांति देवी, लक्ष्मी देवी, सरबतिया देवी, राधा देवी, तिलवा देवी, ललिता देवी, विलिया देवी, उर्मिला देवी, चिंता देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, कैलाशी देवी आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad