Type Here to Get Search Results !

अभ्यानंद सुपर 30 की परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न!संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है- सहदेव महतो

धनबाद(कतरास): 14-04-2024
पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार रविवार को अंगारपथरा कांटा पहाड़ी में संकल्प एजुकेशन के तत्वावधान में अभ्यानंद सुपर 30 की प्रवेश परीक्षा दो चरणों में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई. अभ्यानंद सुपर 30 के झारखंड प्रमुख डॉ० पिंटू कुमार व संजय कुमार की देखरेख में यह प्रवेश परीक्षा ली गई. परीक्षा में छठवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से धनबाद, कतरास, राजगंज, महुदा, झरिया, सिंदरी, गोविंदपुर, टुंडी, सोनारडीह, बाघमारा, बरोरा आदि स्थानों से कुल 91 प्रतिभागी शामिल हुए. परीक्षा में गणित एवं रिजनिंग विषय के प्रश्न पूछे गए. संकल्प एजुकेशन के निर्देशक सहदेव महतो ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है ताकि उसका भविष्य उज्ज्वल हो और अपने घर परिवार व देश का नाम रौशन कर सके. रिजल्ट को लेकर हुई बातचीत के दौरान बताया गया कि जिन बच्चों ने कुल 40 में से 35 से अधिक प्रश्नों को हल किया है उसका सुपर 30 की लिस्ट में शामिल होना तय माना जा रहा है. उससे कुछ कम अंक लाने वाले बच्चे भी सुपर 100 या सुपर 200 की लिस्ट में शामिल होंगे. कुल मिलाकर 18 तारीख तक 40 में से 20 से अधिक प्रश्नों के सही जवाब लिखने वाले बच्चों के मोबाइल पर 18 तारीख तक मैसेज आयेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संकल्प एजुकेशन के निर्देशक सहदेव महतो, मनोरमा देवी, ऋषि कुमार, मारकंडेय सिंह, विनोद कुमार, डॉक्टर परमेश्वर कुमार दास, नेतृत्व रंजन, बिजय कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad