Type Here to Get Search Results !

नेशनल अंगारपथरा निवासी बीसीसीएल कर्मी ने की आत्महत्या, मौत के कारणों का खुलासा नही

धनबाद(कतरास): 01-04-2024
नेशनल अंगारपथरा निवासी दिलीप पांडे उम्र लगभग 52 वर्ष ने अपने घर में पाइप एंगल में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक दिलीप पांडे एरिया 4   अंतर्गत मोदीडीह कोलीयरी में इलेक्ट्रिक फोरमैन के पद पर कार्यरत थे. मृतक के पत्नी ने बताया कि सुबह ड्यूटी जाने के बाद दोपहर में शराब पार्टी कर अपने आवास लौटे थे. इसके बाद घर में पत्नी और साला से झगड़ा करने लगे.  इसके बाद पत्नी ने इन्हें बरामदे में बंद कर दिया. इसके बाद पांडे ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर झूलने लगे, जब किचन के खिड़की से पत्नी ने यह देखा कि उसका पति फांसी के फंदे से झूल रहे हैं तो तुरंत ही बाहर निकल कर हो हंगामा शुरू किया. हो हंगामा सुन आसपास के लोग पीछे के बाउंड्री से लांघ कर बरामदे में कूद कर फांसी के फंदे में लटक रहे पांडे को नीचे उतारा. तब तक उसकी सांसे बंद हो चुकी थी. लेकिन यह सूचना बीसीसीएल कर्मियो में फैल गया. इसके बाद घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा भी चलते रहा. इसके बाद पाण्डेय को एंबुलेंस से बीसीसीएल के अंगार पथरा अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों द्वारा चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया.
अंगार पथरा  डॉक्टर जेपी राय ने बताया कि यूनियन प्रतिनिधि कि सुचना पर पहुंच कर जांच किया तो पांडे का शव मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था.  जांच करने पर पता चला उनकी मौत हो चुकी है. मौत किन परिस्थितियों में हुई है  पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा.
मौके पर अंगार पथरा पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad