आउटसोर्सिंग कंपनियों के द्वारा मनमाने तरीक़े से उत्खनन कार्य करने एवं हैवी ब्लास्टिंग करने के कारण आसपास की आबादी प्रभावित हो रही है. शुक्रवार को रामकनाली थाना अंतर्गत केशलपुर कुम्हार पट्टी के दर्जनों महिलाओं ने बीसीसीएल एरिया 4 अंतर्गत मां अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी पर असुरक्षित ब्लास्टिंग करने एवं बस्ती में पानी सप्लाई नही करने का आरोप लगाते हुए बुटू बाबू बंगला के समीप स्थित खदान में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने कहा कि हैवी ब्लास्टिंग से घरों में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है. कई बार परिजनो को चोट भी लगा है.
वहीं पानी की समस्या पर बात करते हुए कहा कि पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है. प्रबंधन के द्वारा पानी सप्लाई नही किया जा रहा है. बता दे कि अपनी मांगों के समर्थन में महिलाएं सुबह 8 बजे से कड़ी धूप में घण्टो तक प्रदर्शन करती रही. इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर सीआईएसएफ भी पहुँची तथा महिलाओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया. महिलाओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर हैवी ब्लास्टिंग पर विचार नही किया गया तो अबकी बार पूरे गाँव की महिलाएं ब्लास्टिंग स्थल पर विरोध प्रदर्शन करेगी. मौके पर पूजा देवी, यशोदा देवी, संजू देवी, मंजू देवी, कंचन देवी, शांति देवी, सीता देवी, चन्दना देवी, बसंती देवी, पूनम देवी, सावित्री देवी, मोनी देवी आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी.

Post a Comment
0 Comments