Type Here to Get Search Results !

आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

धनबाद(कतरास): 12-04-2024
दोपहर 1:30 बजे के लगभग मधुबन थाना अंतर्गत खरखरी मुस्लिम बस्ती में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज कतरास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वही जानकारी के अनुसार कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को बोकारो रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद इसराइल के बेटे नवाब व शेख डब्ल्यू का भाई खालिद के बीच आपसी पुरानी रंजिश को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई, जो कि बाद में विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई. कुछ ही देर में दोनों पक्षों से जमकर पत्थर और बोतलें चली. जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए. 
सूचना मिलने पर बाघमारा थाना, मधुबन थाना, धर्माबांध ओपो एवं खरखरी ओपी की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चा को संभाला. धीरे-धीरे पूरा मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. मधुबन थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण मारपीट की घटना घटी है. दोनों ओर से पत्थर और बोतले चली है. गोली बम नहीं चला है. अभी स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. हालांकि जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं दिया गया है. खबर लिखे जाने तक सभी थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad