सिजुआ स्थित कतरास क्लब में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी व पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रतीलाल टुडू ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि मजदूरों के हित को देखते हुए पुरानी कमेटी ( संयुक्त मोर्चा ) को भंग किया जा रहा है. जेएमएम के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमूल अंसारी के नेतृत्व में नई कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसकी सूचना 10 दिनों के अंदर प्रेस के माध्यम से दे दिया जाएगा. वार्ता में मुख्य बातों को रखते हुए बताया कि मजदूरों को नई प्रणाली के तहत मजदूरी भुगतान की जाएगी. मजदूरों के सम्मान और अधिकार को देखते हुए सारे निर्णय उनके हित में लिए जाएंगे. वक्ताओं ने कहा कि एक माह पुर्व तेतुलमुड़ी कोल डंप में विधि व्यवस्था को भंग करते हुए पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की. झामुमो की छवि को धूमिल करने का कोशिश किया गया, जो सरासर गलत है. मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है. आर्थिक कमी के कारण होली व ईद जैसे महापर्व में मजदूर पर्व नही मना सके. वर्तमान में मजदूरों का जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो गया है. डंप बंद होने से मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार के तरफ से सख्त निर्देश है कि कोई भी मजदूर भूखा न रहे, उसके जीवन यापन पर किसी प्रकार का कोई बुरा असर ना पड़े. मौके पर मुखिया अर्जुन भुइया , संजय रजवार,मुकेश कुमार गुप्ता,विष्णु महतो , दिनेश पासवान , ऋतिक सिंह, अनिल उरांव, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.
तेतुलमुड़ी कोलडंप के मजदूरों को हक और अधिकार दिलायेगा झामुमो- रतिलाल, अजमूल
April 12, 2024
0
Tags

Post a Comment
0 Comments