Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कतरास नगर के तत्वाधान मे हर्षोल्लास के साथ मनाया हिन्दु नववर्ष

धनबाद(कतरास): 09-04-2024
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कतरास नगर के तत्वाधान मे 9 अप्रैल 2024 को सूर्य मंदिर मैदान में हिन्दु नववर्ष विक्रम संवत 2081को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवम् संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी को स्मरण कर किया गया।साथ ही नगर के स्वयंसेवको के द्वारा उनकी जयंती पर पूर्ण गणवेश मे आद्य सर संघचालक प्रणाम दिया गया।गीत,अमृत वचन सुभाषित के बाद संघ के मुख्य वक्ता झारखंड प्रांत के प्रांत कार्यवाह श्रीमान संजय जी ने कहा की भारतीय कैलेंडर विश्व के सबसे प्राचीन काल गणना है,जो लगभग 2 अरब वर्ष पूर्वा ब्रह्मा जी द्वारा  सृष्टि की रचना के  साथ प्रारंभ हुआ. 
भारत के कैलेंडर को पंचांग  के नाम से जाना जाता है. पूर्णतया खगोल पर आधारित एवं वैज्ञानिक काल गणना है. जीवन से लेकर मरण तक एवं सभी शुभ अवसर मुहूर्त हो या वैवाहिक कार्यक्रम पंचांग की तिथि के अनुसार ही होते है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघचालक सुशील चौधरी, प्रदीप खेमका, पंकज सिंह, आदित्य गुप्ता, महेन्द्र स्वर्णकार, राम अवतार, सुनील जी, नकुल जी, विकाश जी, पिंटू जी, दीपक साहू, प्रेम तिवारी, गौतम कुमार, शिवम सिंह, आकाश कुमार, अशोक पासवान, देव केवट, नीतीश कुमार दास, अजय कुमार एवं समाज के प्रबुद्ध जन, मातृ शक्ति सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad