Type Here to Get Search Results !

सांसद बना तो अपनी 75% सैलरी दान में दे देंगे, चुनावी सभा में बोले टाइगर जयराम महतो

धनबाद(कतरास): 21-05-2024
सोमवार को टाइगर जयराम महतो का चुनावी सभा कतरास के जीएनएम मैदान में हुई. इससे पहले टाइगर जयराम की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकाली गई. बाइक रैली नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर से निकलकर कतरास थाना, छाताबाद, भटमुरना, आकाश किनारी होते हुए जीएनएम मैदान कतरास पहुंचा. जीएनएम मैदान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक जयराम को सुनने पहुँचे। टाईगर जयराम महतो ने अपने अंदाज में लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि हम झारखंड के लोगों को उसका अधिकार दिलाने के लिए सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड की 40% खनिज संपदा केन्द्र को मिलता है और झारखंड के विकास के लिए केंद्र को 40 मिनट का भी समय नही मिलता है. कोल कंपनियां की चार यूनिट झारखंड में होने के बावजूद भी इसका मुख्यालय कोलकाता में होना समझ से बाहर है. यहाँ के विधायक, सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग केवल और केवल अपने घर भरने का काम किया है. जनता से किसी का कोई सरोकार नही रहा.
उन्होंने जनता के समक्ष वादा करते हुए कहा कि यदि वे सांसद बनते हैं तो अपनी सैलरी का 75% वे दान में दे देंगे. हुंकार भरते हुए कहा कि हमारे चुनाव लड़ने से सभी पार्टियों में ख़ौफ़ समा गया है. इसलिए साजिश के तहत 3 हजार पुलिस हमे गिरफ्तार करने आई. तंज कसते हुए कहा कि यदि 3 हजार पुलिस इतनी ही तत्परता से अपना काम ठीक से करती तो कोयलांचल से एक छटाँक कोयला चोरी नही होती. अंत मे उन्होंने गैस सिलेंडर छाप पर वोट देने के लिए एक नारा देते हुए जोर से कहा कि 12 नम्बर गैस सिलेंडर, टाइगर सीधा संसद के अंदर. समर्थकों के तालियों की गड़गड़ाहट जयराम को उत्साहित कर रही थी.
मौके पर रिजवान क्रांतिकारी, प्रदीप महतो, अभय महतो, विवेक महतो, मुकेश महतो, गौरव महतो, धनंजय महतो, मोना महतो, लोकेश दास, उषा कुमारी सहित हजारों की सँख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad