Type Here to Get Search Results !

झारखंड की जनता की जनभावना से खेलने का अधिकार जयराम को नही- विकास महतो

तोपचांची: 21-05-2002 
एक और जहाँ दिनोदिन लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. वहीं कुछ प्रत्याशियों के द्वारा सभाओं में की गई बयानबाजी भी सुर्खियों में है. गिरिडीह लोकसभा से जेबीकेएसएस नेता जयराम महतो भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सोमवार को जीएनएम मैदान कतरास में अपने भाषण के दौरान जयराम ने कभी भाषा आंदोलन में अपने साथ रहे और वर्तमान में तोपचांची क्षेत्र संख्या 2 के जिप सदस्य विकास कुमार महतो पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास महतो ने मेरा फोटो और नाम का इस्तेमाल करके जिला परिषद का चुनाव जीता. भाषा आंदोलन के समय चुपके चुपके राँची जाकर राज्यपाल से मिल लिए. इतना ही नही विकास महतो पर राँची में एक फ्लैट रखने का आरोप भी लगाया. दरअसल पिछले कुछ समय से दोनों के बीच सबकुछ अच्छा नही चल रहा है. यह बात सोशल मीडिया मे भी देखने को मिल रही है. जिप सदस्य विकास महतो ने जयराम के द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिलसिलेवार रूप से खंडन करते हुए कहा कि वे पूर्व में मुखिया थे. जयराम का फोटो दिखाकर उनको अपनी पहचान बताने और वोट मांगने की जरूरत नहीं. राँची में फ्लैट होने की बात अगर जयराम साबित कर दे तो मैं जिला परिषद से न केवल इस्तीफा दे दूंगा बल्कि राजनीति भी छोड़ दूंगा. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यदि साबित नही कर पाए तो क्या जयराम अपनी राजनीति छोड़ने के लिए तैयार है.
                       जयराम पर सवालों का बौछार करते हुए जिप सदस्य विकास ने कहा कि जयराम ने झारखंड की जनभावना से खेलने का काम किया है. बाहरी भाषा हटा क्या, खतियान लागू हुआ क्या, जमीन लूटने से बचा क्या? कुछ नही हुआ. उन्होंने भाषा एवं खतियान के नाम से आंदोलन शुरू कर उसे बेचने का काम किया है. भाषा और माटी की बात करने वाला शख्स आज राजनीतिक महत्वाकांक्षा को सिद्ध करने में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं. इसके लिए उन्होंने अपने साथ रहने वाले कई लोगों का इस्तेमाल किया. खुद जेल नही गए लेकिन दुसरों को जेल भेजवा दिया. अपना चेहरा चमकाने के चक्कर मे कई लोगों पर केस होने दिया. वो लोग आज घर मे बैठकर रो रहे हैं. जिन लोगों ने भाषा और खतियान आंदोलन की लड़ाई लड़ी उनलोगों को दरकिनार कर वजनदार सूटकेस लेकर टिकट बांटने का काम किया. कहा कि पहले वो आंदोलन कर रहे थे आज लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो मुद्दों पर सवाल पूछा जाएगा ही. विकास महतो ने सावधान करते हुए कहा कि झारखंडियों को ठगने और बरगलाने का काम कीजियेगा तो केवल विकास महतो नही पूरे झारखंडी लोग सवाल पूछने का काम करेंगे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad