Type Here to Get Search Results !

विभिन्न मुद्दों को लेकर तेतुलमुडी बस्ती के रैयतों की सिजुआ जीएम के साथ हुई वार्ता

धनबाद(कतरास): 21-05-2024
सिजुआ महाप्रबंधक अनूप राय के साथ तेतुलमुडी डिनोबली बस्ती के रैयतों की वार्ता हुई. बताया गया कि महाप्रबंधक ने कहा की विवादित भूमि 18 एकड़ मे लगभग 6 एकड़ पर मुख्यालय के  अधिकारियों के साथ विचार विर्मश करने के उपरांत ही आगे की कारवाई की जाएगी. जिससे मामले का निपटारा हो सके. मूलभूत सुविधा के विषय पानी की समस्या पर उन्होने बताया की संबंधित संचिका मेरे पास नही आयी है. संबंधित विभाग के अधिकारी चुनाव कार्य में व्यस्त है. चुनाव के बाद शीघ्र ही कार्य पर प्रगाति होगी और पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सकेगा. पुर्नवास के मामलें मे बीसीसीएल द्वारा कार्य प्रगाति पर है  जरुरत पडेगी तो उपायुक्त महोदय से भी मदद ली जाएगी. मंदिर के विस्थापन पर उन्होनें बताया की परियोजना पदाधिकारी, सर्वॅयर एवं अन्य विभाग के लोगों के साथ चुनाव के बाद इस मामले पर विस्तृत बैठक होगी. रैयतों के तरफ से वार्ता मे विष्णु महतो, गौतम महतो, आशु महतो, अरूण महतो, मनीष महतो एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad