गिरिडीह लोकसभा से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को भारी मतों से जिता कर दिल्ली भेजने के लिए राजद नेता सह बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव ने अपना पूरा ताकत झोंक दिया है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोहित यादव के नेतृत्व में हजारों की सँख्या में अंगारपथरा ग्राउंड से बाइक जुलूस निकाला गया. रोहित यादव स्वयं खुली जीप में खड़े होकर लोगों हाथ का जोड़कर अभिवादन कर रहे थे. उसके पीछे उसके हजारों हजार समर्थक बाइक में झामुमो का झंडा हाथ मे लहराते हुए चल रहे थे. समर्थक रैली में मथुरा महतो ज़िंदाबाद, रोहित यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. बाइक रैली अंगार पथरा ग्राउंड से निकलकर कतरास थाना मोड़, कतरास बाजार, श्यामडीह मोड़, झगराही, बेहराकुदर, दरीदा, मुराईडीह, बरोरा, डूमरा, बाघमारा, फुलवारी टाँड़, महेशपुर, खरखरी, सिनीडीह, सोनारडीह, भटमुरना, होते हुए छाता बाद ग्राउंड पहुंचा.
बता दे कि मथुरा महतो के नामांकन से लेकर मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन की सभा कराने तक रोहित यादव ने पूरे समर्पण भाव से महागठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो को जिताने के लिए काम किया हैं. यहाँ तक कि बाघमारा विधानसभा के एक एक गांव और एक एक बस्ती जाकर मथुरा महतो के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं. लोगों का कहना है कि मथुरा महतो लोकसभा चुनाव जीते या हारे लेकिन उसमें रोहित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नही किया जा सकता है.

Post a Comment
0 Comments