Type Here to Get Search Results !

राजद नेता रोहित यादव के नेतृत्व में आयोजित सभा में सीएम चम्पई सोरेन ने भरी जीत की हुंकार, कहा अबकी बार महागठबंधन सरकार

धनबाद(कतरास): 22-05-2025
चुनाव प्रचार के अंति क्षणों में गिरिडीह एवं धनबाद लोकसभा में ताबड़तोड़ सभाएं आयोजित हुई. बुधवार को सोनारडीह के निमतल्ला मैदान में झारखंड के सीएम चम्पई सोरेन ने गिरिडीह लोकसभा से महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चुनावी सभा किया. सभा का अयोजन राजद के बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष रोहित यादव ने किया. 
सीएम चम्पई सोरेन ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर जमकर वार किया. केन्द्र की मोदी सरकार को तानाशाही बताते हुए मजदूर विरोधी व गरीब विरोधी बताया. कहा कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है. पूंजीपतियों के हाथों देश को बेचने का काम किया है. भाजपा सरकार जुमलेबाजों का सरकार है. घोषणा किया था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, सबके खाते में 15-15 लाख आएंगे, महंगाई कम करेंगे, बेरोजगारी दूर करेंगे. लेकिन सरकार ने एक भी वादा पूरा नही किया. झारखंड की गठबंधन सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से यहाँ के गरीब लोगों के लिए अबुआ आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, गुरुजी क्रेडिट कार्ड,  सहित कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है. सीएम ने जनता से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रयास महतो को तीर धनुष छाप पर वोट देकर अधिक से अधिक संख्या मतों से वोट देने की अपील की. 
मथुरा प्रसाद महतो ने अपने भाषण में जनता से तीर धनुष छाप पर अधिक से अधिक वोट देने की अपील करते हुए देश से जुमलेबाज और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही. सभा के आयोजनकर्ता रोहित यादव ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार मजदूर विरोधी, गरीब विरोधी और विकास विरोधी है. भाजपा सरकार के पास कोई विजन नही है. धर्म के नाम पर , जाति के नाम पर देश को बाँटने की काम कर रही है. उन्होंने मथुरा प्रसाद महतो को भारी मतों से विजयी बनाकर देश मे महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाने की बात कही. 
इससे पहले सीएम का हेलीकॉप्टर लैंडिंग जीएनएम मैदान में हुआ.  जहाँ बड़ी सँख्या में रोहित यादव के कार्यकर्ता सीएम के आगमन के सम्मान में पहुँचे थे. राजद नेता रोहित यादव ने स्वयं सीएम चम्पई सोरेन को रिसीव करने पहुँचे थे. राजद नेता ने सीएम को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इसके बाद सीएम चार पहिया वाहन से निमतल्ला मैदान के सभा स्थल पहुँचे.
मंच से मथुरा महतो जिंदाबाद, महागठबंधन जिंदाबाद, चम्पई सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, रोहित यादव ज़िंदाबाद के नारों के साथ गिरिडीह का सांसद कैसा हो मथुरा महतो जैसा हो तथा बाघमारा विधायक कैसा हो रोहित यादव जैसा हो का नारा भी गुंजा. मंच का संचालन सोनु शर्मा ने किया. मौके मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद प्रत्याशी सह टुंडी के वर्तमान विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, राजद नेता रोहित यादव, सोनु शर्मा, अशोक लाल, मुन्ना सिद्दीकी, दिनेश महतो सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad