धनबाद: 18-05-2024शनिवार को बिनोद बिहारी चौक धनबाद के समीप स्थित वेडिंग बेल्स में धनबाद का सांसद कैसा हो पर मतदाताओं एवं बुद्धिजीवी वर्गों की एक परिचर्चा हुई. जिसमे सैकड़ो की संख्या में मतदाता, व्यवसायिक वर्ग, समाजसेवी, विभिन्न दलों के नेता व अन्य लोग शामिल हुए. उपस्थित सभी लोगों ने बड़ी-बड़ी से धनबाद का सांसद कैसा हो पर अपने-अपने विचार प्रकट किये. इस परिचर्चा में मुख्य रूप से सभी लोगों ने दागी व अपराधिक छवि वाले उम्मीदवार को बहिष्कार करने की बात कही. लोगों ने धनबाद से भाजपा के उम्मीदवार ढुलु महतो का नाम लिए बगैर कहा कि जिनके ऊपर हाफ सेंचुरी से अधिक मुकदमे दर्ज है, जिनको चार बार सजा सुनाई जा चुकी है वैसे व्यक्ति को भाजपा ने अपना कर्मठ और जुझारू उम्मीदवार घोषित किया है.

भाजपा ने कर्मठता की परिभाषा बदलने का काम किया है. उसके अनुसार किसी व्यक्ति को कर्मठ होने के लिए अपराधिक विचारधारा को अपनाना पड़ेगा. दर्जनों केस खाने पड़ेंगे, दूसरो की जमीनें लूटनी पड़ेगी. कई मतदाताओं ने उम्मीदवारों के चाल, चरित्र और चेहरे को देखकर ही मतदान करने की बात कही. कहा कि भूल से भी ऐसा उम्मीदवार नहीं चुना जाना चाहिए जो आने वाले 5 वर्षों तक धनबाद को आतंकित और भयभीत करके रखें. जो व्यवसाय वर्गों से लेवी वसूलते रहे. यदि पार्टी ने चुनावी मैदान में गलत प्रत्याशी उतार दिया है तो उसे सुधारना मतदाताओं का काम है. परिचर्चा के लिए बनाई गई एक पर्ची के अनुसार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सुशासन लाने का दावा करने वाली पार्टी ने महाभारत के दुशाशन को चुनावी मैदान में उतार दिया है.

मौके पर पहुंची धनबाद से कांग्रेस की महागठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि वह धनबाद में सभी वर्गों का साथ लेकर धनबाद को विकसित करना चाहती है. धनबाद की जनता की आवाज को संसद में उठाने की ताकत रखती है. उन्होंने कहा कि अपने आप को टाइगर कहने वाला कभी भी जनता का सेवक नहीं बन सकता है, टाइगर हमेशा ही शिकार करता है और मांस खाता है. उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान कर एक बार मौका देने की अपील की. मंच संचालन आईडी पासवान ने किया. मौके पर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, झामुमो के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय, मारवाड़ी संघ के अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, राजद के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव, बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र सिंह, जागो प्रमुख चुन्ना यादव, गोपी बसंत बक्शी, राम पुनीत चौधरी, शंकर चौहान, रामाशीष चौहान, मंडल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम मंडल, जोगता नागरिक समिति के अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू, शिव बालक पासवान, यमुना सिंह, रामप्रीत यादव, डॉक्टर नीलम मिश्रा, आनंदिता दास आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
Post a Comment
0 Comments