जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. गिरिडीह लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में राजद के बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष रोहित यादव लगातार पूरे बाघमारा में तूफानी दौरा कर रहे हैं. रविवार को राजद नेता रोहित यादव ने दरीदा पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में, पोचरी के नीचे टोला, पोचरी के पूर्व मुखिया के आवास, पोचरी मस्जिद टोला, कालीपुर सहित आधे दर्जन से अधिक स्थानों में तूफानी दौरा किया तथा जगह जगह नुक्कड़ सभा करके महागठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में वोट मांगे.
पोचरी नीचे टोला के दर्जनों महिलाओं ने राजद नेता को माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद महिलाओं ने रोहित यादव को बस्ती में व्याप्त बिजली और जलसंकट से अवगत कराया. बता दे कि बाघमारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस गाँव मे जलसंकट गहरी समस्या के रूप में है. वहीं कई महिलाओं ने रोजगार के लिए पलायन को मुख्य मुद्दा बताया. राजद नेता ने समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें.
हम सब सांसद के फण्ड का उपयोग कर क्षेत्र की एक एक समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे. वहीं महागठबंधन समर्थकों का कहना है कि रोहित यादव के धुंआ-धार प्रचार का लाभ मथुरा प्रसाद महतो को मिलने जा रहा है. जनता परिवर्तन के लिए तैयार है. मौके पर सोनु शर्मा, अनुराग बजरंगी, अमित साहू आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

Post a Comment
0 Comments