एक बार फिर छाताबाद कैलूडीह स्थित जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर में कम्पनी के कर्मियों ने झामुमो के बैनर तले मोहम्मद शहजाद के नेतृत्व में एचपीसी वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया. बाद में प्रबंधन के द्वारा 10 दिनों का समय लेने एवं 10 दिनों के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने के बाद धारणा को समाप्त कर दिया गया. कंपनी के कर्मियों ने बताया कि 6 महीना पहले एचपीसी एवं अन्य मांगों को लेकर 15 दिनों तक धरना चला था, जिसमें कहा गया था कि अप्रैल से सभी कर्मियों को एचपीसी के तहत वेतन भुगतान एवं अन्य सुविधाएं दी जाएगा. कर्मियों ने बताया की ना तो कंपनी की ओर से एचपीसी के तहत वेतन भुगतान दिया जाता है, ना ही किसी भी कर्मी को आईडी कार्ड एवं मेडिकल सुविधा दिया जा रहा है. सुरक्षा उपकरण के नाम पर केवल जूता ही दिया गया है. वेतन के संबंध में पूछने पर बताया कि जहां हम लोगों का प्रतिदिन का मजदूरी 1200 मिलना चाहिए वहां हेल्पर को 400 तथा ऑपरेटर एवं ड्राइवर को 800 दिया जाता है. बाकी का पैसा कहां जाता है यह कंपनी प्रबंधन जाने. धरना का नेतृत्व कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के बाघमारा प्रखंड के अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद ने कहा कि 10 दिनों के भीतर यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम अनिश्चितकालीन धरना फिर से शुरू करेंगे और मांगे पूरी होने तक कंपनी का चक्का जाम रखेंगे.
इधर धरने की सूचना कतरास थाना को पहले से दी गई थी. जिसके कारण मौके पर दर्जनों महिला पुरूष पुलिस बल तैनात दिखे ताकि किसी भी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या से निपटा जा सके. बता दे कि यह कंपनी हमेशा से विवादों में ही रही है. अब तक दर्जनों बार कंपनी परिसर में विभिन्न पार्टियों के द्वारा धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा है. आज भी कंपनी कर्मियों के द्वारा कंपनी प्रबंधन हाय हाय, मजदूर एकता जिंदाबाद आदि के नारे लगाए गए. मौके पर जितेन्द्र यादव, राहुल यादव, अजय यादव, राहुल भुइयां, बबलू यादव, बिनोद यादव, संजय यादव, राजेन्द्र भुइयां, शंभु मंडल, कॉपी यादव, सोना मराण्डी, पिंटू यादव, शिव कुमार भुइँया, नज्जु कुरैशी, मनोज दास, छोटु इलेक्ट्रीशियन, मिथलेश यादव, राजू अंसारी, संजय यादव, मिस्टर अंसारी, फय्याज अंसारी, अकबर अंसारी, मिनाज अंसारी, राजा कुरैशी, शिबु यादव, आफताब अंसारी आदि लोग मौजूद रहे.

Post a Comment
0 Comments