बाघमारा अंचल कार्यालय के अंचल अधिकारी के डाटा एंट्री ऑपरेटर नजरुल पर ऑनलाइन एंट्री करने के ऐवज में 25 हजार घुस मांगने का विवाद खत्म होता दिख रहा है. दरअसल लौहपिट्टी निवासी दिलीप कुमार महतो ने बाघमारा सीओ रवि भूषण प्रसाद को लिखित शिकायत करते हुए कहा था कि ऑपरेटर नजरुल ने एंट्री करने के आवाज में 25 हजार की मांग की है. नहीं देने पर एंट्री करने के दौरान जानबूझकर परेशान करने की नियत से भू स्वामी के नाम के टाइटल में गलत इंट्री कर दिया. शुक्रवार को आवेदक दिलीप महतो ने फोन पर बताया कि एंट्री में जो त्रुटि था उसे आज अर्थात शुक्रवार को ठीक कर दिया गया है.
उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार रात को भी उन्होंने झारभूमि चेक किया था लेकिन उस समय तक सुधार कार्य नही हुआ था. वहीं बाघमारा सीओ रवि भूषण प्रसाद ने फोन करके बताया कि त्रुटि में सुधार पहले ही हो गया था यदि पहले ही मुझसे पूछ लिया गया होता तो मैं पहले ही मैं बता देता. हालांकि ऑनलाइन पंजी में स्पष्ट दिख रहा है कि 13 जून 2024 तक नाम मे जो त्रुटि है उसमें सुधार नहीं हुआ था, जबकि 14 जून के पावती में सुधार किया हुआ दिख रहा है

Post a Comment
0 Comments