Type Here to Get Search Results !

दबंगों के कब्जे से जमीन मुक्त करवाने के लिए वृद्धा ने बाघमारा सीओ से लगाई फरियाद। न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर जान दे दूंगी- सगीरा बीबी

बाघमारा (महुदा): 14-06-2024
महुदा थाना अन्तर्गत काण्डरा बस्ती के निवासी वृद्धा सगीरा बीबी ने अपनी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त करवाने के लिए पुलिस अधिक्षक (ग्रामीण),  महुदा पुलिस सहित बाघमारा अंचलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की फरियाद लगाईं है.   वृद्धा ने अपने आवेदन मे शिकायत किया है की काण्डरा मौजा न० 32, खाता न० 47, प्लट न० 1747, 1746, 1755, 1818, 1845 का जमीन सिविल न्यायालय धनबाद से 29 मार्च 2019 को टाईटल सुट केस न० 51/2007 मे डिग्री हुआ है . जिसपर उस्मान खान, गणी खान, सरफराज खान, सुल्तान खान, मुमताज खान, शाहीद खान, अरबाज खान, व अन्य के द्वारा जबरन कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है. मना करने पर मुझे कमजोर महिला समझकर गन्दी गन्दी गाली देते हुए मारपीट करता है. धमकी देते हुए कहता है की तुमको कहीं भी जान से मारकर फेंक देगें .महिला ने बताया की वो काफी डरी सहमी सी रहती है और न्याय के लिए दर दर गुहार लगा रही है . बताया की अंचलाधिकारी से शिकायत करने के बाद गुरूवार को अंचल कार्यालय बाघमारा से हल्का कर्मचारी मेरे जमीन का जाँच करने आये थे. महिला ने कहा कि हमे न्याय नहीं मिला तो हम आत्महत्या करने को मजबूर होंगे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad