Type Here to Get Search Results !

पैसे के अभाव में समय पर नही हो सका किडनी ट्रांसप्लांट तो दुनिया को अलविदा कह गया राहुल

धनबाद(कतरास): 13-06-2024
लकड़का लोडिंग धौड़ा निवासी गणपत पासवान का पुत्र राहुल कुमार पिछले कई महीनो से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. पैसे के अभाव में समय पर किडनी ट्रांसप्लांट नहीं होने के कारण राहुल अपने अल्पायु में ही इस दुनिया को अलविदा कह गया. बता दे कि राहुल की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी. राहुल की मां रेखा देवी ने अपने पुत्र को किडनी दान करने का फैसला कर लिया था. पीजीआई चंडीगढ़ में किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना था फिलहाल राँची के एक अस्पताल में उसका डायलिसिस चल रहा था. लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट में 5 लाख का खर्च बताया गया था.  गणपत पासवान की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों से आर्थिक मदद भी मांगी थी. गुरुवार की दोपहर को राहुल ने राँची अस्पताल में अंतिम सांस लिया. उसके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता निरुपमा देवी, राजद नेता बिनय पासवान आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad