मंगलवार को दुर्गा कॉलोनी कतरास में सामाजिक कार्यकर्ता जानकी देवी के नेतृत्व में सामाजिक संस्था नारी उत्थान संकल्प समिति का गठन किया. कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंची महिला समन्वय समिति के प्रांत संयोजिका नंदा सिंह को समिति के जानकी देवी एवं अन्य महिलाओं ने गुलदस्ता देकर एवं गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया.
नंदा सिंह ने सभी सदस्यों की उपस्थिति में अपने हाथों से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. नंदा सिंह ने बताया कि नारी उत्थान संकल्प समिति महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी तीन संकल्पों को लेकर काम करेगी. देश को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को रोजगार से जोड़ना आवश्यक है. जरूरी नही कि महिलाएं नौकरी ही करें, महिलाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा जा सकता है. आने वाले समय में इस संस्था में महिलाओं की सँख्या हजारों और लाखों तक होगी. अपने काम के दम पर यह नारी उत्थान संस्था पूरे क्षेत्र में जानी जाएगी.
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता जानकी देवी ने कहा कि आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में स्वयं को न केवल साबित किया है बल्कि स्थापित भी किया है. महिलाएं हर तरह से हर कार्य को करने में सक्षम है. लेकिन इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है. जो लड़किया या महिलाएं कमजोर वर्ग से आते हैं उसके शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए व्यवस्था करने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा सके ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके. वहीं समाज मे महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी काम किया जायेगा. सभी के उपस्थिति में समिति का विस्तार किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जानकी देवी को अध्यक्ष, व संगीता देवी को सचिव के रूप में चुना गया. जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में शशिकला रावत व उपाध्यक्ष आरती देवी को बनाया गया. महासचिव में रेखा देवी का चयन किया गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रीता देवी, चंचला देवी, सीमा देवी, संगीता देवी, नीतू देवी, शोभा देवी, कलावती देवी, सुनैना देवी, मुनिया देवी, चमेला देवी, झुमरी देवी, रीना देवी, सरिता देवी, जयंती देवी, मोहरी देवी, प्रमिला देवी, बुधनी देवी, जयंती देवी, उर्मिला देवी, मोहरी देवी, कंचन सिन्हा आदि को चुना गया.

Post a Comment
0 Comments