कतरास: 27-07-2024
शनिवार को संकल्प एजुकेशन द्वारा आयोजित महर्षि वेदव्यास जयंती पखवारा के सातवें दिन पंचवटी भूली ,धनबाद में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेवी राजकुमार निषाद ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि व्यास जी पौराणिक महाकाव्य योग की महान विभूति, महाभारत, 18 पुराण, ब्रह्म सूत्र, काव्य मीमांसा जैसे अद्वितीय साहित्य दर्शन के प्रणेता थे। मौके पर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, रविंद्र कुमार निषाद ,अशोक निषाद ,ललन निषाद राजो प्रसाद ,धनराज प्रसाद आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी पप्पू निषाद, बैजनाथ केवट ,चंदेश्वर महतो ,मनोरमा देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment
0 Comments